फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति ज्योति कलश यात्रा का नगलिया मेव में भव्य स्वागत

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार की शक्ति कलश यात्रा क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण के बाद नगलिया मेव पहुंची। प्रत्येक गांवों में ग्रामीणों ने फूल बरसाकर कलश यात्रा का स्वागत किया। शक्ति कलश यात्रा शुक्रवार को सिहाली जागीर, मनौटा, कांकाठेर, तिगरी, सिहाली गौसाईं, रहदरा होते हुए नगलिया मेव में पहुंची। गांव में दाखिल होते ही कलश यात्रा रथ का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रत्येक गांव में शक्ति कलश का पूजन भी किया गया और उस पर फूल बरसाए गए। गांव में पंचकुंडीय यज्ञ किया गया। उसमें आहुतियां प्रदान कर सुख समृद्धि की कामना की। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। इस मौके पर डीके शर्मा, छत्रपाल, वीर सिंह, मुन्नी देवी, जितेंद्र यादव, राम रक्षपाल यादव, महिपाल सिंह, महेश कुमार, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें