फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा रोडवेज बसों का गैर अनुबंधित होटलों पर ठहराव

अमित शर्मा Updated Sat, 18 Jul 2026 11:50 AM IST

गजरौला। परिवहन निगम के अफसरों की हीलाहवाली के चलते रोडवेज बसों का गैर अनुबंधित होटल और ढाबों पर ठहराव हो रहा है। लोग परिवहन निगम केे अफसरों पर सवाल उठा रहे हैं। ब्रजघाट चौकी क्षेत्र में ओसीता जगदेवपुर अंडरपास केे निकट बना होटल रोडवेज बसों के चालकों का सबसे पसंदीदा है। यहां पर बसों का ठहराव के लिए अनुबंध न होने के बावजूद चालक धड़ल्ले से रोक रहे हैं। जिनको आते-जाते पुलिस और प्रशासनिक अफसर देखते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सब चुप्पी साध लेते हैं। इसके अलावा शहवाजपुर डोर में एक किसान नेता केे होटल पर भी रोडवेज बसाें को रोका जाता है। लोगों का कहना है कि परिवहन निगम के अफसरों की मिलीभगत के कारण ही गैर अनुबंधित होटलों पर बसें रोकी जा रही हैं। परिवहन निगम के एआरएम केसी गौड़ का कहना है कि बसों के अवैध रूप से ठहराव की लगातार शिकायत मिल रही हैं। उन्होंने दाे दिन पूर्व छापा मारा था, लेकिन कोई नहीं मिला। फिर छापा मारेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें