फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की आवासीय कॉलोनी की सड़क बदहाल

स्वास्थ्य विभाग की आवासीय कॉलोनी की सड़क बदहाल है। उस पर गड्ढे बने हैं। बारिश के कई दिन बाद भी सड़क पर जहां तहां पानी भरा है। बरसात हो जाने पर घरों में कैद हो जाते हैं। सीएचसी की आवासीय कॉलोनी में 20 से अधिक परिवार रहते हैं। खास बात यह है कि इसी में कार्यवाहक सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह का भी आवास है। जिसमें वह परिवार सहित रहते हैं। कॉलोनी की सड़क गड्ढों में तब्दील है। उसकी बदहाली की अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि बारिश होने के चार दिन बाद भी उसमें जगह-जगह पानी भरा है। टूटी सड़क के कारण कॉलोनी में रहने वाले स्टाफ को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात हो जाने पर कॉलोनी का स्टाफ घरों में कैद हाे जाता है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क नहीं बनाए जाने से स्टाफ के सामने दिक्कत आती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें