गजरौला ब्लॉक की ग्राम पंचायत खाईखेड़ा में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। जिसके लिए गांंव की सीसी सड़क कोे खोद दिया गया। पाइप लाइन बिछ जाने के बाद भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिला। गांव निवासी राहुल सिंह, आशा देवी, झूंडे सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव की हर गली की सड़क तोड़ दी गई। इस कारण उनको दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।