फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने सम्मानित किए 25 नव नियुक्त, 275 मेधावी छात्र-छात्रा

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के अष्टम प्रजापति छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह मेंं 275 मेधावियों और 25 नव नियुक्त का सम्मान करते हुए वक्ताओं नेे कहा कि उनका समाज सृष्टि का सबसे पहला आविष्कारक है। शिक्षा की कमी के कारण पिछड़ कर नेपथ्य में चला गया। बच्चों को उच्च रोजगार परक शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। भानपुर रेलवे फाटक मार्ग किनारे एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, जय भगवान प्रजापति, डॉ.वरदानी प्रजापति ने सरस्वती और भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। इस दौरान हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के 275 मेेधावी छात्र-छात्राओं और 25 नव नियुक्त को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेे कहा कि प्रजापति समाज सृष्टि का सबसे पहला आविष्कारक समाज है, लेकिन उसने समय के साथ चलना नहीं सीखा। अपने कार्य में आधुनिक दौर के हिसाब से परिवर्तन नहीं किया। साथ ही शिक्षा से भी दूर हो गया। इस कारण पिछड़ता चला गया। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। इस मौके पर नवनीत कुमार गोला, मास्टर उमेश कुमार प्रजापति, नरेश कुमार प्रजापति, हेमेंद्र स्वरूप प्रजापति जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, इंद्र कुमार गोला, इंद्रदेव गोला, उमेश कुमार प्रजापति, कैलाश कुमार प्रजापति, डॉ. संजय कुमार प्रजापति, फूल कुमार प्रजापति, सतपाल प्रजापति, सुरेंद्र सिंह प्रजापति, श्याम लाल प्रजापति, मुन्ना लाल प्रजापति, करन सिंह प्रजापति, रामवीर प्रजापति आदि माैजूद रहे। श्यौनाथ सिंह प्रजापति ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता डॉ. भूदेव सिंह प्रजापति एवं संचालन मदनपाल प्रजापति ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें