गजरौला के गांव सलेमपुर गोसाईं में रामलीला के मंच पर उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब राम और रावण रूपी कलाकार के बीच आपस में धक्का मुक्की हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। तभी रामलीला कमेटी के लोग मंच पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। हालांकि, बाद में मंचन को पूरा कराया गया।