मोहम्मदाबाद के किसान की धान की 30 बीघे फसल नष्ट गजरौला। गंगा में आई बाढ़ फसलों को लील रही है। इसने धान, चारा और सब्जियों की फसलों को लील लिया हैै। बाढ़ को लेकर किसानों का दर्द छलकने लगा है। बीते कई दिन से गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा हैै। अब बाढ़ का पानी खेतों में भर गया हैै। निचले इलाकेे केे खेतों में कई फीट पानी भरने से उनकी फसल तबाह हो गई हैं। कांकाठेर, तिगरी, ओसीता जगदेवपुर, मोेहम्मदाबाद, कबीरपुर और कासमाबाद के किसान तोरई, लोेभिया, करेला आदि सब्जियाें की फसल अधिक उगाते हैं। ये किसानों के लिए काफी मुनाफे वाली मानी जाती हैं। मगर गंगा में आई बाढ़ ने इन फसलों को लील लिया हैै। इसके अलावा चारा और धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा हैै। मोहम्मदाबाद गांव निवासी किसान हरपाल सिंह ने बताया कि उनकी ओसीता जगदेवपुर के रकबे में धान की 30 बीघे फसल थी। जो बाढ़ से मारी गई हैै। उन्होंने लाखों रुपये के नुकसान होने की बात कही है।