बिजली विभाग के आउट सोर्स कर्मियों ने विभाग के गजरौला जोन के मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना देकर उनको न हटाए जाने, मानदेय कम न करने की मांग उठाई। शोषण बंद किए जाने की मांग की। बिजली विभाग के गजरौला जोन में शामिल अमरोहा व बिजनौर के आउट सोर्स कर्मी सोमवार को अपनी मांगों को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने अपनी आवाज उठाते हुए कहा कि आउट सोर्स कर्मियों का मानदेय बढ़ाने की बजाय कम कर दिया गया। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।