फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा साबित हो सकते हैं हाईवे किनारे खुले मेनहॉल

विमल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 07:15 PM IST

हाईवे और सर्विस रोड के बीच बना नाला जगह-जगह खुला हुआ है। उसके खुले मेनहॉल जानलेवा साबित हो सकतेे हैं। पिछले साल खुले मेन हॉल में गिर कर पाकबड़ा की बालिका की जान चली गई थी। हाईवे पर जल भराव न हो, इसके लिए दोनों लेन पर सर्विस रोड व हाईवे के बीच नाला बना है। मगर यह नाला पूरा ढका हुआ नहीं हैै। कई जगह उसके मेन हॉल पर स्लैब नहीं डाले गए। इस कारण उनसे हादसे का डर बना रहता है। पिछले साल पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव की बालिका की खुले मेन हॉल में गिरकर मौत गई थी। वह रजबपुर थाना क्षेत्र के महेशरा में अपनी ननिहाल में आई थी। गजरौला से मामा व मौसी के साथ लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई थी। जिससे बालिका खुले मेन हॉल में जा गिरी थी। काफी देर बाद उसे तलाश किया जा सका था। हाईवे चौड़ीकरण कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि जहां पर भी ड्रेन के ढक्कन नहीं हैं, उन पर जल्द रखवाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें