फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्गुन अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विमल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 07:28 PM IST

फाल्गुन अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। कोहरा होने के बावजूद गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान कराए। तड़के से ही शुरू हो गया स्नान का सिलसिला देर तक चलता रहा। तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा के मुताबिक अमावस्या पर गंगा में स्नान करने और पुरोहितों को दान दक्षिणा देने से पितृ तृप्त होते हैं। घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। मंगलवार को फाल्गुन अमावस्या होने के कारण स्नान करने के लिए ब्रजघाट व तिगरी गंगा तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। कोहरा भी उनकी आस्था को नहीं डिगा सका। श्रद्धालुओं ने भोर होते ही हर हर गंगे के उद्घोष संग ब्रजघाट व तिगरी गंगा में डुबकी लगाई। दोनों ही स्थानों पर पावनी गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर धार्मिक अनुष्ठान भी कराए साथ ही पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें