फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा समापन पर आहुतियां

सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा समापन पर हवन में आहुतियां प्रदान कर जग कल्याण की कामना की गई। भंडारे में लोगों को भोजन खिलाया। रेलवे स्टेशन रोड बुध बाजार के शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा संपन्न हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह 9.30 बजेे से मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से हवन कराया। करीब एक घंटे तक चलेे हवन में सभी ने आहुतियां प्रदान कर जग कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। हलुवा, पूड़ी का प्रसाद ग्रहण कराया। नवीन गर्ग, दीपक अग्रवाल, श्वेता गर्ग, अर्जुन वर्मा, हर्षल कक्कड़, कृष्ण अवतार सैनी, पंडित दयानंद शर्मा, मास्टर चंद्रभान कश्यप, किशन कश्यप, आशीष अग्रवाल, अंकित, तुषार कुमार, संदीप अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, राधा गर्ग, अनीता बंसल, पलक, उन्नति गर्ग, श्वेता, सुमन गर्ग, आशा वर्मा, राजबाला, आरती पाठक आदि ने राहगीरों को बुलाकर भंडारे में भोजन कराया। कहा कि किसी भूखे का पेट भरना और उसे भोजन कराना सबसे बड़ा धर्म हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें