दो दिवसीय उर्स के दूसरे दिन भूरे शाह की दरगाह पर अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर दुआ की। कुंदरकी से आए कव्वालों ने कलाम पेश कर वा वाही लूटी। मेले में महिलाओं ने खरीदारी की। बच्चों ने झूले का आनंद लिया। क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी में भूरे शाह की दरगाह पर बुधवार से दो दिवसीय उर्स शुरू हुआ। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मुनीश कादरी के घर सेे चादर आई। जिसे जुलूस के रूप में बड़े ही भव्य रूप से लाया गया। इसमें फरदीन, जुबैदा, तौफीक, रियासत शामिल हुए। चादर के आगे बैंड बज रहा था। बड़े सम्मान के साथ दरगाह पर चादरपोशी की गई। इसके बाद अकीदतमंदों ने दुआ की। दरगाह परिसर में मेला लगा था। जिसमें चांट, पकौड़ी, जलेबी से लेकर महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें लगी थीं। मनोरंजन के लिए हिंडोला लगा था। महिलाओं ने मेले में खरीदारी की। बच्चों ने चांट, पकौड़ी और जलेबी का आनंद लिया। शाम को कुंदरकी से आए जाने आलम कव्वाल आहत की पार्टी ने कलाम पेश कर वाह वाही लूटी। इसके बाद कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैैद रहे।