फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोकामना पूरी हुई तो गंगोत्री से गंगा जल ला रहे 9 कांवड़िए

गजरौला। मनोेकामना पूरी होने पर अतरौली के 9 कांवड़िए गंगोत्री से पैदल जल ला रहेे हैं। 18 जुलाई को जल लेकर चले कांवड़िए 11 अगस्त को अपने यहां पातालेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। अतरौली के बड़ेसरा गांव केे कांवड़ियों का जत्था पैदल चलकर रविवार शाम को नगर के गंगा प्याऊ मंदिर पर पहुंचा। जत्थे में शामिल हरिशंकर-21 बार और चंद्रभान सिंह व धर्मवीर सिंह-15 बार हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आए और अपने निकट बिजौली गांव स्थित पातालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। तीनों कांवड़ियों ने बताया कि करीब तीन दशक पूर्व उनके परिवार में दिक्कत आ गई थी। स्वास्थ्य खराब रहने लगा था। भगवान शिव से स्वस्थ होने की कामना की। कुछ दिनों बाद सब स्वस्थ हो गए। घर में खुशहाली आ गई। इसके बाद भगवान शिव में अटूट भक्ति और प्रगाढ़ होती गई। लिहाजा हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बार गंगोत्री से पैदल जल ला रहे हैं। 11 अगस्त को शिवरात्रि पर अपने निकट के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उधर हाईवे पर भी कांवड़ियों के जत्थे ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल भर कर गंतव्य को रवाना होने लगे हैं। वह सावन के प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें