जुबिलेंट महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच नारी वॉरियर की टीम ने आठ विकेट से जीता। उसने शक्ति स्कवॉड को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम की शालिनी शर्मा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिताब से भी नवाजा गया।