गजरौला। ठेकेदार की मनमानी के चलते पांच गांवों को जोड़ने वालेे मुख्य मार्ग की सड़क पर भरी कीचड़ लोगों का रास्ता रोक रही है। कीचड़ इस तरह भरी है कि उससे दोपहिया वाहन लेकर गुजरना किसी मुसीबत से कम नहीं है। परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। चकनवाला एहतमाली नाम से ग्राम पंचायत के मझरेे शीशों वाली में यह बदहाल मार्ग हैै। जो रामगंगा पोषक नहर उर्फ बाह नाला व एक अन्य नाले के टापू में बसा हैै। टीकों वाली, मंदिर वाली, भुड्डी वाली और जहांगीर वाली समेत कई गांवों को जाने के लिए शीशों वाली गांव केे इस मुख्य मार्ग को पार करना पड़ता है। जिसमें इस समय करीब 80 मीटर लंबाई में कीचड़ भरी है। कीचड़ भी इतनी है कि उससे दो पहिया वाहन लेकर निकलना आसान नहीं हैै। उसी मार्ग पर परिषदीय विद्यालय भी है। जिसमें गांव के बालक पढ़ते हैं। ग्राम प्रधान कैलाशो देवी के पति हरपाल सिंह, देशराज सिंह, ओमवीर सिंह, राजकुमार, कलुवा सिंह, गिरवर सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार काम नहीं करा रहा है। जिसका खामियाजा पांच गांवों के लोगों के साथ ही परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा हैै। कीचड़ के कारण छात्र-छात्रा स्कूल नहीं जा पा रहे। कई दिन से बारिश नहीं हुई, तब यह हालत है। बरसात में इस मार्ग से पैदल निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोट: खराब मौसम के कारण गांव में सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया जा सका। ठेकेेदार को निर्देश दिए कि दस-पंद्रह दिन में काम शुरू कर देगा- रणवीर सिंह, सहायक अभियंता लोेक निर्माण विभाग।