फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जिले के कांवड़ियों के मार्ग में पसरी कीचड़, सड़क पर बने गड्ढे

हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर लौटने वाले आठ जिलों के कांवड़ियों के मुख्य मार्ग में कीचड़ पसरी है। जगह-जगह पानी भरा है। सड़क गड्ढों में तब्दील है। कीचड़ और गड्ढे शिवभक्तों की परेशानी का सबब बनेंगे। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। जिस पर कांवड़िये हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कुछ ही दिनों में कांवड़ियों के जत्थे कांवड़ लेने हरिद्वार रवाना होने लगेंगे। महाशिवरात्रि से कई दिन पूर्व कांवड़िये लौटने लगते हैं। जिससे समय पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे। बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस,मथुरा, एटा, इटावा, मैनपुरी, आगरा जिलों के कांवड़िये धनौरा से मंजिल तय करते हुए कुमराला चौकी के पीछे से पक्के पुल गुजरते हैं। यहां से करीब दो किमी पैदल चलकर बसैली रेलवे फाटक को पार कर शहवाजपुर डोर होते हुए दो स्थानों से हाईवे पर पहुंचते हैं। कुछ कांवड़िये ख्यालीपुर ढाल के सामने से जबकि कुछ कांवड़िये शहवाजपुर डोर के सामने हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे से होकर सर्विस रोड पर पहुंच कर अपनी मंजिल तय करते हैं। पक्के पुल से शहवाजपुर डोर तक करीब छह किमी लंबी सड़क जगह-जगह से टूटी है। उस पर गढ्ढे बने हैं, जबकि अंदर गांव में सड़क पर कीचड़ पसरी हैै। जगह-जगह कीचड़ के साथ पानी भी भरा है। गांव निवासी शहजाद, अनीस अहमद, वसीम, चंद्रपाल सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव से हजारों कांवड़िये गुजरते हैं, लेकिन इस बार कीचड़ और पानी के कारण कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें