महिला ने बेटे के साथ मिलकर मासूम का अपहरण कर लिया। अपहरण की आरोपी महिला मासूम की सगी ताई लगती है। पुलिस कार्रवाई का दबाव बढ़ने पर मासूम को जंगल में छोड़ गए। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला थाना क्षेत्र के गांव नौनेर का है। यहां निवासी राजेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक उनका बेटा सूर्यांश (5) बीते रविवार सुबह करीब 10 बजेे बच्चों के साथ खेलने व पोलियो की दवाई पीने गया था। वापस आने पर घर के निकट खेलने लगा। आरोप है कि इस बीच सरिता व उसका बेटा सूर्यांश को अपहरण कर ले गए। काफी देर तक बेटा नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई। गांव के लोगों को सूचना देे दी। वह भी खोजबीन में जुट गए। पुलिस को भी सूचना दे दी। बताया जा रहा है कि अपहरण करने का आरोपी किशोर सूर्यांश को मुरादाबाद ले गया। लेकिन पुलिस का दबाव बढ़ने पर उसने मासूम को रहमापुर के जंगल में ज्यारत के पास बेहोशी की हालत में फेंक दिया और खुद मौके से भाग गया। उधर बालक को परिजन व गांव के लोग तलाश करते घूम रहे थे। ज्यारत के पास सेे मिले बालक को लेकर थाने आए। पुलिस को सूचना दी। मासूम का मेडिकल कराया। पुलिस ने सरिता व उसके आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। बालक सकुशल मिल गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।