अमरोहा में गाजियाबाद में वकीलों के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट को लेकर लगातार विरोध जारी है। सोमवार को कचहरी परिसर में वकीलों ने प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि जब तक प्रकरण में पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।