फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी से वन्य जीव भी बेहाल,गन्ने के खेतों और बागों में छिप रहे पशु

कड़ाके की सर्दी से मनुष्य ही नहीं बल्कि पालतू पशु और वन्य जीव भी बेहाल हैं। नीलगाय गन्ने के खेतों के साथ ही बागों में छिपकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। कई दिन से पड़ रही सर्दी सभी के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। मनुष्य दिन छिपते ही घरों में कैद हो जाते हैं। अपने पशुओं को भी समय से पशुशाला में बांध देते हैं, लेकिन सबसे अधिक दिक्कत वन्य जीवों नीलगाय आदि को हो रही है। जिन क्षेत्रों में गन्ने की फसल अधिक है। वहां पर गन्ने के खेतों में छिप जाते हैं, लेकिन जहां गन्ने की फसल नहीं है, वहां बागों आदि में छिपकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उनकी जान को भी संकट रहता है। शिकारी उन पर घात लगाए रहते हैं। साथ ही जंगली जानवरों तेंदुए आदि से भी खतरा रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें