फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा में 25 लाख ने लगाई डुबकी, हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठे घाट

तिगरी गंगा मेले में कई दिन से डेरा डाले 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन मुख्य स्नान पर डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। पतित पावनी किनारे ही धार्मिक अनुष्ठान कराए। तड़के ही स्नान का क्रम शुरु हो गया था। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा की रेती में लगा तिगरी गंगा मेला आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। देवोत्थान एकादशी पर गंगा मेले के शुभारंभ से लाखों श्रद्धालु मुख्य स्नान तक डुबकी लगाते हैं। पतित पावनी में प्रतिदिन स्नान कर पुण्य कमाने के लिए श्रद्धालुओं ने दस दिन पहले ही डेरा डाल दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें