कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कपसाड़ की घटना दुखद है। विपक्ष को बयानबाजी करने की बजाय संयम बरतना चाहिए। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है। पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलेगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम शनिवार शाम नगर के मोहल्ला शुक्लपुरी में खिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री डॉ.राजीव शुक्ला व जिलाध्यक्ष डॉ.रविंद्र शुक्ला के आवास पर आए। उनके साथ हर मनोज दास महाराज भी थे। आचार्य का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। आचार्य ने मेरठ के कपसाड़ गांव में हुई घटना पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि दलित परिवार के साथ जो घटना हुई है, वह दुखद है। मगर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। जिसमें आरोपियों को कार्रवाई से कोई नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के लोगों से संयम बरतना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक हरपाल सिंह, प्रमोद कुमार, राकेश जिंदल, कपिल सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण त्यागी, विकास चौहान, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।