रुई के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। थोड़ी देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। गोदाम से निकले धुएं के गुब्बार को देखकर लोगों के होश उड़ गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल गर्मियों में घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है। वहीं, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।