फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बना गड्ढा हो सकता है हादसे का कारण

गजरौला हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहनों की लेन पर बना गड्ढा हादसे का कारण हो सकता है। गड्ढे के बराबर काफी दूर तक दरार पड़ गई है। कोई भारी वाहन उसके पास आने पर हाईवे धंस सकता है। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पूर्व मंत्री चेतन चौहान की बंद पड़ी फैक्टरी के निकट गड्ढा बन गया है। जिसे देख लग रहा है कि यह बारिश में बना होगा। क्योंकि यह हाईवे की रेलिंग के किनारे पर करीब दो फीट चौड़ा और इतना ही गहरा है, जबकि हाईवे किनारे नीचे जाकर काफी चौड़ा हो गया है। उसके बराबर में ही नाला बनाया जा रहा है। इस गड्ढे के निकट हाईवे में काफी दूर तक दरार पड़ गई है। इसके करीब आने पर कोई भी वाहन हादसे का शिकार हो सकता है। हैरत की बात यह है कि हाईवे पर गश्त करने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों की इस गढ्ढे पर नजर नहीं गई। हाईवे चौड़ीकरण का काम करा रही कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि गड्ढा बन जाने की उनको जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर उस पर बजरी, बजरपुट, सीमेंट आदि डलवाया जाएगा। उसे बंद कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें