फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में उजाड़ी जा रही रेलवे स्टेशन की हरियाली

Vimal Sharma Updated Tue, 12 May 2026 06:49 PM IST

एक तरफ भीषण गर्मी में जहां लोग पेड़ की छाया तलाश कर रहे हैं, वहीं हरियाली पर आरी चल रही है। रेलवे स्टेशन के निकट आवासीय कॉलोनी में खड़े बरगद के पेड़ को काटा गया। 70 पेड़ों पर आरी चलाए जाने की तैयारी है। इस समय गर्मी पूरे चरम पर है। थोड़ी देर में सूरज की किरणें शरीर को झुलसाने लगती हैं। शरीर पर कपड़ा ढके बिना निकलने पर गर्मी से हर कोई बेहाल हो जाता है। मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी भी पेड़ों की छाया की तलाश करते हैं। ऐसे में हर कोई कहता है कि जिंदगी के लिए पेड़ बहुत जरूरी हैं, मगर यहां उल्टा हो रहा है। सोमवार को रेलवे स्टेशन के निकट आवासीय कॉलोनी में बरगद के पेड़ पर आरी चली। पेड़ को कटता देख हर कोई दंग रह गया। वन दरोगा संतोष चौधरी ने बताया कि वन निगम की अनुमति पर पेड़ काटे जा रहे हैं। करीब 70 पेड़ काटे जाने हैं। इससे अनुमान लग सकता है कि कितनी हरियाली खत्म होगी। गर्मी से बचने में पसीने छूट जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें