युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से जोन स्तरीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त कर लौटीं शिव इंटर कॉलेज की आठ छात्राओं का मेडल पहनाकर भव्य स्वागत और उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज को उन पर गर्व है। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से बरेली में जोन स्तरीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के शिव इंटर कॉलेज की आठ छात्राओं ने कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अमृता, निशि, ट्विंकल, सुधा धनिष्ठा, सोफिया, अंशी, संध्या ने प्रतिभाग किया।