गजराैला इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्राओं ने कढ़ाई, सिलाई और पेंटिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई। बेडशीट, मेजपोश पर की गई कढ़ाई और पिस्ते के छिलकों से बनाए गए गमले ने सभी का मन मोह लिया। सिलाई-कढ़ाई की प्रतियोगिता में 11वीं की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य पवन कुमार गिरि ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।