गजरौला। बिजनौर बैराज से 112651 क्यूसेक पानी छोड़ने के बावजूद गंगा का जल स्तर 20 सेंटीमीटर कम हो गया। तिगरी में जल स्तर 245 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ का पानी भले ही कम हो गया, लेकिन लोगों के सामने आ रहीं दुश्वारियां बरकरार हैं। चारा आदि लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। पानी भरने के कारण फसलें नष्ट होने लगी हैं। सोमवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 245 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पूर्व रविवार को जल स्तर 265 मीटर पहुंच गया था। बिजनौर बैराज से गंगा में 112651 क्यूसेक पानी छोड़ने के बावजूद जल स्तर 20 सेंटीमीटर कम हुआ हैै। गंगा में पानी भले ही कम हो रहा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों केे सामने दुश्वारियों के अंबार हैं। निचले इलाकेे केे खेतों में चारा की फसलें बाढ़ से सूख गई हैं। गन्ने की फसल को भी नुकसान होने लगा हैै। मुरादपुर निवासी किसान जगपाल सिंह भड़ाना, सोनू भड़ाना, दारानगर के मंगत सिंह, श्यौराज सिंह, चकनवाला के श्रीपाल सिंह, अमित बैसला, राजवीर सिंह भाटी आदि किसानों का कहना है कि गन्ने के जिन खेतों में पिछले 15 दिन से बाढ़ का पानी भरा हैै, उनको खासा नुकसान हो गया है। गन्ने की फसल तबाह होने लगी हैै। बाढ़ खंड विभाग के जेेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि गंगा का जल स्तर 20 सेंटीमीटर कम हो गया है।