राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित संविलियन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा रानी ने दिल्ली में काव्य पाठ कर मन मोह लिया। यह मोदी वाला भारत है पहलगाम में हुए भीषण नर संहार की रचनाओं के संकलन का काव्य गोष्ठी में डॉ. राजीव कुमार पांडेय डॉ. ओमकार त्रिपाठी ने किया। इसमें रेखा रानी की भी रचना शामिल है। रविवार को दिल्ली के गीतांजलि सभागार पब्लिक लाइब्रेरी में शब्द सृजन संस्था ने काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें यह मोदी वाला भारत है पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में पहलगाम में हुए भीषण नर संहार की रचनाओं का संकलन है। इसमें रेखा रानी की रचना भी शामिल है। काव्य गोष्ठी का आयोजन संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार पांडेय व महासचिव डॉ. ओमकार त्रिपाठी ने किया। रेखा रानी ने कहा कि संकलन में उनकी रचना का शामिल होना, उनके लिए बड़े गौरव की बात है।