समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन द्वारा रानी पदमावती के जौहर को अफवाह बताने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाईपास मार्ग पर उनका पुतला फूंका और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। राष्ट्रीय बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि हिंदू समाज द्वारा महापुरुषों का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।