सपा के संस्थापक सदस्य पूर्व मंत्री रमाशंकर कौशिक की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री पुत्र राहुल कौशिक ने उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।