फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारानगर में घुसने लगा बाढ़ का पानी, चिंतित गांव के लोग

गजरौला। बिजनौर बैराज से 181216 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण तिगरी में गंगा का जल स्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर गेज 260 मीटर पर पहुंच गया हैै। बाढ़ का पानी दारानगर गांव में घुसने लगा हैै। ओसीता जगदेवपुर के ग्रामीणों के साथ ही टापू में बसे शीशों वाली, भुड्डी वाली गांवों के लोेगाें की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बीते बृहस्पतिवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 250 मीटर था, लेकिन शुक्रवार को गेज 260 मीटर दर्ज किया गया। बिजनौर बैराज से गंगा में 181216 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण जल स्तर दस सेंटीमीटर बढ़ गया हैै। इससे बाढ़ का पानी दारानगर गांव में गंगा की तरफ जाने वाले रास्ते के जरिए गांव में घुसने लगा हैै। गांव निवासी किसान श्यौराज सिंह का कहना है कि कम से ढाई फीट पानी बढ़ने पर गांव में बाढ़ का पानी घुसेगा। अभी निचले खेतों में ही पानी भरा है। उधर शीशों वाली गांव के लोगों को खेतों से चारा लाने में खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है, जबकि ओसीता जगदेवपुर के लोगों का खेतों का रास्ता बाढ़ के कारण बंद हो गया। उसमें पांच से छह फीट पानी भरा है। गांव के लोग दूसरे गांवों सेे चारा ला रहे हैं। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को 260 मीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें