फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बन रहा फाजलपुर रेलवे फाटक, थम रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली

गजरौला के फाजलपुर रेलवे फाटक तिगरी गंगा मेले में जा रहे श्रद्धालुओं की परेशानी का सबब बन रहा है। सिद्धबली एक्सप्रेस ट्रेन गुजारने के लिए फाटक बंद करने पर श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहन थम रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल लगने वाले तिगरी गंगा मेले में 90 प्रतिशत से अधिक श्रद्धालुओं के वाहन और पुलिस-प्रशासनिक अफसरों का काफिला फाजलपुर फाटक से गुजरता है। कार, बाइक, टेंपो और अन्य वाहनों से भी श्रद्धालु मेले में पहुंचते हैं। इसके अलावा रोडवेज बसों से भी श्रद्धालुओं का सैलाब मेले तक पहुंचता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें