फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से खिले किसानों के चेहरे

गजरौला। मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। सिंचाई के अभाव में सूख रहीं फसलों को जीवनदान मिल गया है। बुधवार सुबह 4 बजे से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शुरू हुई। जो करीब छह बजे तक होती रही। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी जारी हो गई। दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से फसलों को खासा फायदा होने के कारण किसानों के चेहरे खिल गए। चाहे गन्ने की फसल हो या चारे की। सिंचाई के अभाव में सभी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थीं। उनके लिए ये बारिश वरदान सिद्ध हुई है। उधर बारिश हो जाने के कारण धान की रोपाई में तेजी आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें