एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री जावेद आब्दी ने कहा कि एक भी मतदाता एसआईआर फॉर्म भरने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले बूथ लेवल एजेंट व सेक्टर प्रभारी सम्मानित किए। नौगावां विधान सभा क्षेत्र के गांव मखदूमपुर में एसआईआर अभियान की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री जावेद आब्दी ने कहा कि एक भी मतदाता एसआईआर फॉर्म भरने से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी बूथ लेवल एजेंट से आह्वान किया कि प्रत्येक को 100 वोट के एसआईआर फॉर्म भरने का काम करना है। उन्होंने एसआईआर फॉर्म भरने का अच्छा कार्य करने वाले सेक्टर प्रभारी व बूथ लेवल एजेंट सम्मानित किए। कार्यक्रम आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौधरी ने कहा कि एसआईआर फॉर्म भरने में नौगावां सादात विधान सभा क्षेत्र के गांव सबसे आगे हैं। क्योंकि वह इस कार्य में पिछले कई दिन से लगे हुए थे। गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस दौरान जितांबर सिंह यादव, मस्तराम यादव, परवेज अली, अजय मलिक, अशफाक खां, सद्दाम प्रधान, आदित्य चौधरी, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।