फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने स्कूली बस को टक्कर मारने के बाद ठेले को रौंदा, मिस्त्री घायल

दुकान पर खराब खड़े डंपर में काम करते समय अचानक स्टार्ट हो जाने के कारण उसने बस को टक्कर मारने के बाद ठेला रौंद दिया। बस के नीचे लेटकर काम कर रहा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से रेफर कर दिया। सैफी नगर मोेहल्ला निवासी अनीस मिस्त्री हैं। वह मंगलवार दोपहर चौपला चौकी क्षेत्र में फ्लाईओवर के सामने सर्विस रोड किनारे दुकान पर स्कूली बस के नीचे लेटकर काम कर रहे थे। दुकान के बराबर में ही खराब डंपर खड़ा था। उसमें अंदर बैठकर एक इलेक्ट्रीशियन काम कर रहा था। वह गियर में था। सेल्फ लगाने पर डंपर अपने आप स्टार्ट हो गया। उसने स्कूली बस को टक्कर मार दी। जिससे बस के नीचे लेटकर काम कर रहे मिस्त्री अनीस घायल हो गए। उधर बस को टक्कर मारने के बाद डंपर ने फल का ठेला रौंद दिया और बिजली के खंभे से जा टकराया। ठेले के फल बिखर गए। ठेला संचालक महिला चोटिल हो गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।मौका पाकर इलेक्ट्रोशियन भाग गया। सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर गई और घायल को उपचार के लिए ले सीएच ले गई। यहां से अनीस को रेफर कर दिया गया।हादसे की जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें