फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जल स्तर बढ़ने से खेत हुए जल मग्न

Vimal Sharma Updated Thu, 23 Jul 2026 05:24 PM IST

बिजनौर बैराज से 57773 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर 30 सेमी बढ़ गया। तिगरी में जल स्तर 200 मीटर दर्ज किया। झोंपड़ी जल मग्न हो गईं। ओसीता जगदेवपुर के खेतों को जाने वाले मुख्य मार्ग में 4 फीट पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। उनकी बुग्गी बाढ़ के पानी में डूब जाती है। बुधवार को बाढ़ खंड विभाग ने तिगरी में गंगा का जल स्तर 200 मीटर दर्ज किया। यह वृद्धि बिजनौर बैराज से गंगा में 57773 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण हुई है। गंगा का जल स्तर 199. 70 मीटर से 30 सेमी बढ़कर 200:मीटर हो गया। पिछले 24 घंटे में गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का पानी तिगरी में किनारे पर पहुंच गया। पुरोहितों की झोंपड़ी जल मग्न हो गईं। ओसीता जगदेवपुर के खेतों में दूर तक बाढ़ का पानी नजर आ रहा है। फसलें जल मग्न हो गई हैं। खेतों को जाने वाले मुख्य मार्ग में करीब 4 फीट पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। चारा लेने के लिए आते जाते समय उनकी बुग्गी बाढ़ के पानी में डूब जाती है। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि गंगा का जल स्तर 30 सेमी बढ़कर गेज 200 मीटर हो गया है। यह खतरे के निशान 200 मीटर से दो मीटर दूर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें