फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प दिवस के रूप में मनाया लक्ष्मीबाई केलकर का जन्मदिन

Vimal Sharma Updated Thu, 23 Jul 2026 05:24 PM IST

राष्ट्र सेविका समिति ने लक्ष्मीबाई केलकर का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान बहनाें ने कहा कि केलकर ने सारी जिंदगी महिलाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। उनमें देश प्रेम की भावना जागृत की। समिति की नगर कार्यवाहिका निशा सिंह चाहल के नेतृत्व में समिति की बहनें मंगलवार शाम अवंतिका पार्क में एकत्र हुईं। यहां पर सबने लक्ष्मीबाई केलकर (मौसी) के चित्र केे आगे नमन कर संकल्प लिया कि देश की सेवा से कभी पीछे नहीं हटेंगीं। दौरान सह नगर कार्यवाहिका गीता गोयल व हिमांशु रानी ने कहा कि जिस तरह आरएसएस देश सेवा के लिए तत्पर रहता है, उसी तरह केलकर ने महिलाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित होना सिखाया। उनमें देश सेवा की भावना जागृत की। संकल्प दिवस के रूप में ही उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। अभियान चलाकर महिलाओं को समिति से जोड़कर देश सेवा के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर अंजलि सिंघल, आरती ठाकुर, ऋषिबाला, विनीता गर्ग, अनीता शर्मा, नीतू चाहल, अलका शर्मा आदि मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें