कांवड़ लेकर गुजर रहे कांवड़ियों पर अमरोहा डीएम नितिन गौड़ व एसपी लाखन सिंह यादव नेे पुष्प बरसाए। जिंंदगी की सुरक्षा के लिए उनको हेलमेट पहनाए। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने कांवड़ लेकर जा रहे दो पहिया वाहन सवार कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हेलमेट वितरित करने का निर्णय लिया। मोहम्मदाबाद के निकट कैंची स्थल पर हरिद्वार व ब्रजघाट के कांवड़ियों का मिलन होता है। इस कारण डीएम डॉ.नितिन गौड़ व एसपी लाखन सिंह यादव ने कैंची स्थल पर वितरण करने को कहा। इसके बाद कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान सीओ अंजलि कटारिया, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार भी साथ रहे।