फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66021 क्यूसेक पानी छोड़ने के बावजूद पांच सेमी कम हुआ गंगा का जल स्तर

गजरौला। बिजनौर बैराज से 66021 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के बावजूद गंगा का जल स्तर पांच सेमी कम गया। मगर ओसीता जगदेवपुर के लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। वह खेतों को जाने वाले मुख्य मार्ग में भरे पानी से परेशानी झेलकर गुजरने को मजबूर हैं। बाढ़ खंड विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह तिगरी में गंगा का जल स्तर 199.95 मीटर दर्ज किया, जबकि बुधवार को गेज 200 मीटर पर पहुंच गया था। 24 घंटे में जल स्तर पांच सेमी कम हो गया है।बिजनौर बैराज से गंगा में 66021क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के बावजूद गंगा का जल स्तर कम हुआ है। मगर टापू में बसे गांवों के लोगों की परेशानी जारी हैं। उधर ओसीता जगदेवपुर के ग्रामीणों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। मुख्य मार्ग के साथ ही खेतों में दूर तक भरा बाढ़ का पानी परेशानी का सबब बना है। पानी भरे खेतों से चारा काटने को मजबूर हैं।बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि गंगा का जल स्तर पांच सेमी कम हो गया है। मगर शाम को फिर बढ़ना शुरू हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें