शिकायत और कार्रवाई हो जाने के बावजूद रोडवेज बसें गुरुद्वारा सामने रुक रही हैं। इससे गुरुद्वारा में मत्था टेकने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी सरदार पुसविंदर सिंह ने परिवहन निगम के आला अफसरों से शिकायत की थी कि चौपला के निकट गुरुद्वारा केे सामनेे रोडवेज बस रुकती हैं। जिससे गुरुद्वारा में मत्था टेकने जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।