फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कमेटी में मोर्चे का पदाधिकारी शामिल किए जाने की उठाई मांग, भाकियू संयुक्त मोर्चा का धरना

विमल शर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 07:02 PM IST

भाकियू संयुक्त मोर्चा के प्रदूषण के खिलाफ चल रहे धरने के 19 वें दिन महिलाएं भी शामिल रहीं। धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषित पानी की रिपोर्ट आ चुकी है। उस पर पर्दा डालने के लिए कमेटी का गठन किया है। मांग उठाई कि कमेटी में माेर्चे का पदाधिकरी शामिल किया जाए। शहवाजपुर डोर में प्रदूषण के खिलाफ चल रहे धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर प्रदूषण के खिलाफ आई जांच पवर पर्दा डालने का आरोप लगाया। कहा कि पीला पानी उगल रहे सबमर्सिबल का पानी दूर से दिखाई दे जाता है। उसे देखकर ही कोई भी कह सकता है कि यह खराब है। अलग अलग विभागों ने उसके सेंपल लिए। जिनकी जांच में खुलासा हो गया, लेकिन जिला प्रशासन कार्रवाई से बच रहा है। उन्होंने किसानों को जांच रिपोर्ट पर विश्वास तब होगा, जब उस कमेटी में कोई पदाधिकारी शामिल किया जाए। राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, गिरेंद्र सिंह, रामकृष्ण चौहान, चरण सिंह, नूर अहमद, मुमताज अहमद, विकास सिंह, कौशल शर्मा, अहसान अली, दानिश, तालिब चौधरी, आसिफ चौधरी, शाने आलम, रघुवीर सिंह, होमपाल सिंह, मलखान सिंह, गीता, सोनी, बवीता सैनी, उर्मिला, रानी, सरिता कुमारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें