फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े से लदी डीसीएम में लगी आग, चालक में कूद कर बचाई जान

संभल मार्ग पर शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे दिल्ली से बिलारी जा रही कपड़े से लदी एक चलती डीसीएम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबूपाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला कॉलोनी निवासी भूरा डीसीएम चलाते हैं। वह दिल्ली से डीसीएम में कपड़े भरकर बिलारी जा रहे थे। जैसे ही वह अपने गांव अब्दुल्ला कॉलोनी के नजदीक पहुंचे। तो अचानक आग लग गई। चालक का कहना है कि गाड़ी में आग लगने कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना से मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें