फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेला के मुख्य स्नान के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कार्तिक पूर्णिमा पर लगा तिगरी गंगा मेला पांच नवंबर को मुख्य स्नान पर संपन्न हाेने के अगले दिन गंगा तट उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया। महिलाओं और युवतियों ने मीना बाजार में खरीदारी की। हिंडोले पर झूलने के साथ ही अन्य मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया। कार्तिक पूर्णिमा पर लगा तिगरी गंगा मेला बुधवार को मुख्य स्नान के बाद संपन्न हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामान समेट कर ट्रैक्टर ट्रॉली में रखा और घर का रुख कर दिया। मुख्य स्नान के दिन शाम तक आधे से अधिक श्रद्धालुओं ने मेला स्थल खाली कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर तक तक गंगा मेले से करीब 90 फीसदी श्रद्धालु अपने घर चले गए। मेले में 10 फीसदी श्रद्धालु व दुकानदार रह गए। मेला संपन्न होने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को आस पास के गांवों के ग्रामीण मेले में उमड़े। इस कारण मीना बाजार महिलाओं से गुलजार हो गया। उधर स्नान घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। परिवार के साथ पतित पावनी में डुबकी लगाकर सुख समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें