दसवीं की छात्रा की आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा रेलवे स्टेशन के निकट हुआ। सूचना पाकर आरपीएफ व जीआरपी पहुंच गई। छात्रा की शिनाख्त कर परिजन बुलाए। उनका रो रोकर बुरा हाल है। स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने बताया कि हजरत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी। उसके चालक ने सूचना दी कि एक लड़की ट्रेन की चपेट में आ गई है। उन्होंने तुरंत आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी।