फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गजराैला में छठ पर गंगा जल में खड़े हो डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, दीर्घायु की कामना

संतान प्राप्ति और पति की दीर्घायु के लिए पूर्वांचल व बिहार राज्य की महिलाओं ने बृहस्पतिवार शाम ब्रजघाट गंगा जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ माता की पूजा कर मंगल कामना की। औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले पूर्वांचल व बिहार राज्य के परिवारों की महिलाएं छठ महोत्सव के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रकार के फलों और घरों में बनाए व्यंजनों की टोकरी लेकर दोपहर तक गंगा तट पर पहुंच गई थीं। उन्होंने घर में सुख समृद्धि, संतान की प्राप्ति व पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रख कर गंगा तट पर काफी देर तक पूजा अर्चना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें