आदमपुर संभल मार्ग पर कार ने बाइक सवार आदमपुर के गांव बगड़पुर छोईया निवासी क्लीनिक संचालक प्रताप सिंह (28) को रौंद दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जिस कार से यह हादसा हुआ। उस कार पर पुलिस लिखा हुआ था। मौत की घटना की जानकारी मिलने पर गुस्साए ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंच गए और थाने में धरना दे दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।