फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई स्कैनिंग, बायो मेट्रिक और तलाशी के बाद परीक्षा के लिए दाखिल हो सकेे अभ्यर्थी

अमित शर्मा Updated Sat, 04 Jul 2026 01:50 PM IST

गजरौला। यूपी टीईटी परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए अभ्यर्थियों की कॉलेज गेट पर आई स्कैनिंग की गई। बायो मेट्रिक कराने और सघन तलाशी के बाद ही उनको परीक्षा कक्ष के अंदर जाने दिया। नगर के दोनों ही परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से परीक्षार्थियों की लाइन लग गई थी। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (टीईटी) परीक्षा के लिए नगर के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज व शिव इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में 504 और शिव इंटर कॉलेज में 480 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में इंस्पेक्टर क्राइम राम जीवन यादव के नेतृत्व में औद्योगिक चौकी इंचार्ज सुभाष चौहान समेत करीब 15 का स्टाफ तैनात किया गया। शिव इंटर कॉलेज में 10 पुलिसकर्मियों पर शांतिपूर्ण परीक्षा कराने की जिम्मेदारी है। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके कर्मचारी दोनों परीक्षा केंद्रों के गेट पर तैनात हो गए। उन्होंने ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पी जी गोस्वामी और शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शरद कुमार शर्मा की मौजूदगी में परीक्षा केंद्र पर सबसे पहले अभ्यर्थियों की आई स्कैनिंग की। इसके बाद बायो मेट्रिक की गई। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को अंदर परीक्षा कक्ष में जाने दिया। एसडीएम शैलेष कुमार दूबे ने भ्रमण कर नकल विहीन परीक्षा का जायजा लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें