हावड़ा-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रुकते ही खुशी से गदगद हुए नागरिकों व व्यापारियों ने स्टेशन अधीक्षक, गार्ड व चालक को फूल मालाओं से लाद दिया। सोमवार शाम नगर के व्यापारी और नागरिक ट्रेन के ठहराव होने की खुशी में स्टेशन पर एकत्र हुए। ट्रेन जैसे ही आकर रुकी। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक केेएल कश्यप, गार्ड मुकेश कुमार और चालक, मुख्य टिकट निरीक्षक हर सहाय मीणा का फूल माला लादकर स्वागत किया। इस दौरान खुशी में मिठाई का वितरण किया। पंडित दयानंद शर्मा ने मंत्रों का उच्चारण कर सकुशल संचालन की कामना की। इस दौरान कहा कि इसके ठहराव से यहां के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। इस मौके पर मन मोहन सैन, नवीन गर्ग, डॉ.एलसी गहलौत, अभिषेक शर्मा, पवन अग्रवाल, रामगोपाल गंगवार, रविंद्र सिंह, शाबान, दीपक अग्रवाल, महेंद्र पाल भारद्वाज आदि मौजूद रहे। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि वह काफी देर तक रुक कर रवाना हो गई।