रहरा थानाक्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद त्वरित कार्रवाई की पुलिस की रफ्तार कायम है। वारदात के 72 घंटे के भीतर बृहस्पतिवार को चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी गई। सोमवार को दरिंदगी कर भागे आरोपी के घर पर सात घंटे में बुलडोजर कार्रवाई कर पुलिस ने मंगलवार सुबह उसकी गिरफ्तारी में कामयाबी हासिल कर ली थी। दरिंदगी की शिकार बच्ची अनुसूचित वर्ग की और आरोपी दूसरे समुदाय का देख पुलिस ने कार्रवाई के लिए पहले कदम से ही तेजी पकड़ ली थी। जिला मुख्यालय से एसपी लखन सिंह यादव खुद मौके पर पहुंचे थे।