जल जीवन मिशन से घर-घर पानी पहुंचाने के लिए सड़क तोड़ने के बाद सुध नहीं लेने के कारण मुरादपुर के लोग नारकीय जिंदगी जी रहे हैं। नालियां गंदगी से अट गई हैं। सड़क पर पानी भर रहा है। पूरे गांव की एक भी गली गड्ढे व कीचड़ से मुक्त नहीं है। धनौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलीनगर का मजरा मुरादपुर गांव में दो साल पूर्व ओवरहेड टैंक बनाने का काम शुरू किया गया। इसके साथ अलीनगर व मुरादपुर गांव में पाइप लाइन बिछाने के लिए हरेक गली की सड़क तोड़ दी गई। जिससे हर घर पानी पहुंचाया जा सके। पाइप लाइन बिछाने के बाद गांव की तोड़ी गई सड़कों की सुध नहीं ली।